जम्मू-कश्मीर डेस्क: पहलगाम के लारीपोरा इलाके में तीन होटलों में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए पहलगाम, सल्लार, अनंतनाग और अश्मुकाम से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।
ये भी देखेंः-
असल रिसॉर्ट्स के प्रबंधक उमर हुसैन ने बताया, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारी तीन इमारतें आग की चपेट में आ गईं। अनुमानित नुकसान 50-60 करोड़ रुपये का है।”
पहलगाम अग्निशमन विभाग के अधिकारी मुनज़ूर अहमद ने कहा, “दो-तीन इमारतों को भारी क्षति पहुंची है। गैस सिलिंडर विस्फोट से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे राहत कार्य में बाधा आई।”
फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन सतर्क है। आग के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हालात सामान्य करने में जुटी हैं।
ये भी पढ़ेंः-

