Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: कठुआ में लगी भीषण आग, दर्जन अस्थायी झोपड़ियां जलकर राख

Fire In Kathua

Fire In Kathua

जम्मू-कश्मीर डेस्क: बुधवार सुबह कठुआ जिले में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब दो दर्जन अस्थायी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में कई प्रवासी मजदूर बेघर हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सुबह लगभग 4 बजे एक स्क्रैपयार्ड के पास स्थित झोपड़ियों में लगी। झोपड़ियों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मजदूरों का सारा सामान, कपड़े, बर्तन तथा तीन मोटरसाइकिलें जलकर नष्ट हो चुकी थीं।

प्रभावित लोगों में अधिकांश बिहार के रहने वाले कूड़ा बीनने वाले प्रवासी मजदूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग करते हुए कहा कि आग ने उनकी पूरी गृहस्थी उजाड़ दी है और अब उनके पास केवल वही कपड़े बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे थे।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version