Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में लगी भीषण आग, 8 दुकानें जलकर हुई राख

जम्मू कश्मीर डेस्कः पुंछ जिले में रविवार को भीषण आग लग गई। बुफलियाज बाजार की 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें :-

हालांकि, आग से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही भारतीय सेना के जवान तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

रोमियो फोर्स ने मौके पर पानी के टैंकर तैनात किए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय सेना ने कहा कि उसके जवान न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में लोगों के जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version