Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: ट्रांसपोर्ट नगर के पास तेल टैंकर में लगी भीषण आग, इलाके मची अफरा-तफरी

April 1, 2026

Jammu Kashmir: ट्रांसपोर्ट नगर के पास तेल टैंकर में लगी भीषण आग, इलाके मची अफरा-तफरी

जम्मू कश्मीर डेस्कः शहर के नरवाल इलाके से बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक तेल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढे़ं :-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और काला धुआं दूर से साफ दिखाई दे रहा था। यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर/आरटीओ के पास हुई, जो एक व्यस्त इलाका माना जाता है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट, तेल के रिसाव या किसी अन्य तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हो सकता है। मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें