Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में भारी भूस्खलन, पहाड़ गिरने से बंद हुआ NH-44

April 6, 2026

जम्मू-कश्मीर में भारी भूस्खलन, पहाड़ गिरने से बंद हुआ NH-44

जम्मू-कश्मीर डेस्क: अगर आप आज जम्मू-श्रीनगर NH-44 से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। इस समय हाईवे पर हालात ठीक नहीं हैं और सफर करना मुश्किल हो गया है।

सोमवार तड़के करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच अचानक भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरे, जिससे हाईवे के दोनों तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

इस घटना के बाद से जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू जाने वाली सभी गाड़ियां रास्ते में ही फंसी हुई हैं। लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह ठप है।

प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मलबा ज्यादा होने के कारण काम में समय लग सकता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक रास्ता पूरी तरह साफ न हो जाए, तब तक इस हाईवे पर यात्रा करने से बचें।

साथ ही प्रशासन ने यह भी कहा है कि लोग सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों या गलत जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें