जम्मू कश्मीर डेस्कः नववर्ष के आगमन से पहले मां वैष्णो देवी धाम में उत्सव का माहौल है। कटड़ा में रोजाना 30 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। परिवारों और टोलियों के साथ ‘जय माता दी’ का जयघोष लगाते भक्त लगातार भवन की ओर रवाना हो रहे हैं।
मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह प्रतिदिन 15,000 से 20,000 श्रद्धालु आते थे, जो अब बढ़कर 25,000 से 30,000 हो गया है। 28 दिसंबर को 25,200 और 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक 15,000 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
कटड़ा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शुरू
रेलवे ने 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक कटड़ा-दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस, प्रशासन व श्राइन बोर्ड अलर्ट मोड में हैं। सभी श्रद्धालुओं के RFID यात्रा कार्ड की जांच हो रही है, ताकि सुरक्षा व सुविधा बनी रहे।
हेलीकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवाएं उपलब्ध
बदलते मौसम के बावजूद कटड़ा से हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर चली। भवन मार्ग पर बैटरी कार व भवन-भैरव घाटी के बीच रोपवे सेवा भी पूरी तरह उपलब्ध रहीं। श्रद्धालु इन सुविधाओं का लाभ उठाते मां के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा पूरी कर कटड़ा के आधार शिविर में प्रसाद खरीदारी से बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। हजारों श्रद्धालु रोज पहुंच रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...