Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mata Vaishno Devi के भक्तों के लिए नई डिजिटल सुविधा, अब घर बैठे खरीद सकेंगे पवित्र श्रृंगार

December 25, 2025

Mata Vaishno Devi के भक्तों के लिए नई डिजिटल सुविधा, अब घर बैठे खरीद सकेंगे पवित्र श्रृंगार

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अब भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इसके तहत माता रानी को अर्पित किए जाने वाले पवित्र श्रृंगार-चोला और लहंगा-चोली अब श्रद्धालु सीधे अपने घर से ही खरीद सकते हैं।

अब घर बैठे खरीद सकेंगे पवित्र श्रृंगार

श्राइन बोर्ड ने इस सुविधा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से साझा की है। जानकारी के अनुसार, ये पवित्र वस्त्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org के Souvenirs सेक्शन में उपलब्ध हैं। बोर्ड ने भक्तों के लिए इस सुविधा की घोषणा “जय माता दी” के उद्घोष के साथ की।

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, देश-विदेश में रहने वाले भक्त जो व्यक्तिगत रूप से कटरा जाकर श्रृंगार अर्पित नहीं कर पाते थे, उनके लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी होगी। ऐसे मे ऑनलाइन खरीदे गए श्रृंगार को विधिपूर्वक माता रानी को अर्पित किया जाएगा, जिससे भक्तों की आस्था और भावनात्मक जुड़ाव भी कायम रहेगा।

भक्तों को मिलेगी नई डिजिटल सुविधा

श्रद्धालुओं ने इस पहल को काफी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है। उनका कहना है कि इससे न केवल सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि माता वैष्णो देवी से जुड़ाव और भी मजबूत होगा। यह कदम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की लगातार कोशिशों का हिस्सा है, ताकि भक्तों को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं मिलती रहें।

Watch Video : ਦਿੱਲੀ ਨਰੇਲਾ, ਪੁਲਿਸ-ਮੁਲਜ਼ਮ ਮੁਠਭੇੜ, ਦੇਖੋ ਮੌਕੇ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें