Site icon Dainik Savera Times

Jammu-Kashmir: माता वैष्णो देवी यात्रा करने वालों को बड़ी राहत, कटड़ा में रात रुकने का झंझट खत्म

जम्मू- कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बदलते मौसम और ट्रेनों की देरी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आरएफआईडी कार्ड वितरण समय में अहम बदलाव किए हैं। कटड़ा रेलवे स्टेशन स्थित आरएफआईडी काउंटर को अब तड़के 4 बजे से लेकर रात 12 बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे देर रात पहुंचने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण की सुविधा मिल सकेगी।

ताराकोट काउंटर 24 घंटे खुला

श्रीनगर बोर्ड ने बताया कि ताराकोट ट्रैक पर स्थित आरएफआईडी काउंटर को पूरी तरह 24×7 संचालित किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर आने वाले भक्तों को बाणगंगा स्थित काउंटर पर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

बस स्टैंड काउंटर के समय में भी बदलाव

मुख्य बस स्टैंड कटड़ा पर मौजूद काउंटर नंबर-2 अब सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक संचालित रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह समय-संशोधन फिलहाल प्रमुख पंजीकरण काउंटरों पर ही लागू होगा।

ये भी पढ़ें: Himachal में मौसम बदलेगा रुख: 8 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

लेट ट्रेन यात्रियों को राहत: टिकट दिखाकर मिलेगा कार्ड

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। यदि कोई श्रद्धालु ट्रेन के लेट पहुंचने की वजह से तय समय पर पंजीकरण नहीं करा पाता है, तो वह रात के समय बाणगंगा दर्शनी ड्योढ़ी पर अपनी वैध ट्रेन टिकट दिखाकर आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके बाद वह बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा शुरू कर सकेगा। इन नए प्रावधानों के साथ उम्मीद है कि वैष्णो देवी पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अब पंजीकरण को लेकर होने वाली असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Exit mobile version