Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां वैष्णो देवी भवन में शुरू हुई हवन-पूजन सुविधा, जानें टाइमिंग, शुल्क और बुकिंग प्रक्रिया

January 1, 2026

मां वैष्णो देवी भवन में शुरू हुई हवन-पूजन सुविधा, जानें टाइमिंग, शुल्क और बुकिंग प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर डेस्क: अगर आप मां वैष्णो देवी के भवन जा रहे हैं और मां के दरबार में हवन-पूजन करवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। तीर्थयात्रियों की लगातार मांग और उनकी धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने व्यक्तिगत पूजन की सुविधा शुरू की है।

श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस योजना के तहत रोजाना सुबह यज्ञशाला में हवन किया जाता है। इच्छुक श्रद्धालु इस हवन में भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं हवन की प्रक्रिया, समय, शुल्क और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

हवन में क्या होता है?

हवन के दौरान श्रद्धालुओं के नाम, गोत्र आदि का उच्चारण किया जाता है और उनके कल्याण, सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है। खास बात यह है कि श्रद्धालु की अनुपस्थिति में भी हवन किया जा सकता है। यदि कोई भक्त स्वयं उपस्थित नहीं हो पाता, तो उसके नाम से हवन किया जाता है और पूजन का प्रसाद डाक के माध्यम से उनके पते पर भेज दिया जाता है।
हवन का शुल्क और श्रेणियां

कैटेगरी-A

शुल्क: 2100 रुपये

  • श्रद्धालु की उपस्थिति आवश्यक नहीं।
  • पूजा उन्हीं व्यक्ति/व्यक्तियों के नाम पर की जाती है जिनके लिए पंजीकरण कराया गया हो।
  • पूजन प्रसाद कूरियर से भेजा जाता है।
  • किसी भी दिन के लिए बुकिंग संभव।
  • यह सुविधा पूरे वर्ष उपलब्ध रहती है।
  • एक परिवार से अधिकतम 5 नाम दिए जा सकते हैं।

कैटेगरी-B

शुल्क: 11000 रुपये

  • श्रद्धालु की उपस्थिति अनिवार्य।
  • श्रद्धालु अपने साथ अधिकतम 4 अन्य परिवार के सदस्यों (कुल 5) को शामिल कर सकते हैं।
  • हवन/पूजन में स्वयं भाग लेने का अवसर मिलता है।

जरूरी सूचना

  • पूजन के दिन श्रद्धालु को सुबह 8 बजे से पहले भवन के कमरा नंबर 8 में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
  • समय पर सूचना न देने पर पूजन रद्द किया जा सकता है।
  • अग्रिम बुकिंग की अनुमति है।
  • स्लॉट उपलब्ध होने पर मौके पर बुकिंग भी की जा सकती है।

बुकिंग कैसे करें?

ऑनलाइन बुकिंग:

आधिकारिक वेबसाइट 👉 uat.maavaishnodevi.org

ऑफलाइन संपर्क:

  • प्रभारी अधिकारी (पूछताछ एवं आरक्षण) शक्ति भवन, निहारिका कॉम्प्लेक्स (बस स्टैंड के पास)
    श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा – 182301 (जम्मू-कश्मीर)

फोन: 01991-234053

ई-मेल: [email protected]

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें