कटड़ा: भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रा मार्ग, भवन, अर्द्धकुंवारी मंदिर और दर्शनी ड्योढ़ी जैसे प्रमुख स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
श्रद्धालुओं की संख्या 4000 के पार
कटड़ा में इस समय देशभर से आए लगभग 3000 से 4000 श्रद्धालु फंसे हुए हैं, जो यात्रा बहाल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार की रात, श्राइन बोर्ड ने मौसम की स्थिति को देखते हुए तय समय से दो घंटे पहले, रात आठ बजे ही पंजीकरण केंद्र बंद कर दिए। आमतौर पर ये केंद्र रात 10 बजे तक खुले रहते हैं।
इस अचानक फैसले से वे श्रद्धालु सबसे ज्यादा प्रभावित हुए जो रात्रिकालीन यात्रा की योजना बना चुके थे। कई लोग दर्शनी ड्योढ़ी तक पहुंच चुके थे और भवन की ओर जाने की अनुमति मांगते रहे, लेकिन बोर्ड की ओर से कोई राहत नहीं दी गई। मजबूरन श्रद्धालुओं को वापस कटड़ा लौटना पड़ा।
#WATCH श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर): श्रीनगर में सुबह से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज़ की गई। pic.twitter.com/MdlydR7yZS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
रविवार को बदला मौसम का मिज़ाज
शनिवार देर रात से मौसम ने करवट लेना शुरू किया और रविवार सुबह तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ और धूप खिली। ठंडी हवाओं के बीच मौसम सुहावना हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को उम्मीद जगी कि शायद यात्रा फिर से शुरू कर दी जाए।
#WATCH | डोडा, जम्मू-कश्मीर: डोडा के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/W5iAQnklTN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
कटड़ा में ठहरे श्रद्धालु लगातार श्राइन बोर्ड से गुहार लगा रहे हैं कि चूंकि अब मौसम अनुकूल है, उन्हें माता के दरबार तक जाने की इजाजत दी जाए। फिलहाल बोर्ड की ओर से अगला निर्णय मौसम की स्थिति का आंकलन करने के बाद ही लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: साइक्लोन “शक्ति” का कहर, अरब सागर से दिल्ली तक मौसम ने बदला रंग, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी
जानें क्या कहता है श्राइन बोर्ड?
श्राइन बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई है और हालात सामान्य होते ही इसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। संभावना है कि 8 अक्टूबर से यात्रा पुनः शुरू हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
#WATCH बांदीपोरा (जम्मू और कश्मीर): राजदान टॉप पर ताज़ा हिमपात हुआ। pic.twitter.com/F8way0Nyoo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...