Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर है। आपको बता दें कि भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है।
5 से 7 अक्टूबर तक यात्रा स्थगित
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने कहा कि 5 से 7 अक्टूबर, 2025 तक यात्रा स्थगित रहेगी। यात्रा 8 अक्टूबर, बुधवार से फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के जरिए अपडेट प्राप्त करते रहें।
⚠️ Yatra Update
In view of the inclement weather advisory issued by the Indian Meteorological Department, Vaishno Devi Yatra shall remain suspended from 5th to 7th October 2025 & will resume on 08/10/2025.
Devotees may stay updated through official channels.@OfficeOfLGJandK— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) October 3, 2025
भूस्खलन का खतरा
अधिकारियों के अनुसार, कटरा से भवन तक जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण चट्टानें खिसकने और रास्ते बाधित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे हालात में बड़ी संख्या में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

ये भी पढ़े : शादी के बंधन में बंधी क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन, CM भगवंत मान से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने की शिरकत
हाई अलर्ट पर प्रशासन
बता दें कि यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों और प्रशासनिक टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत व बचाव कार्यों के लिए दलों को तैयार रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। वहीं, कटरा और आस-पास ठहरे यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
जल्द शुरू होगी यात्रा
श्राइन बोर्ड ने कहा है कि मौसम सामान्य होते ही यात्रा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासनिक सतर्कता के बीच यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। फिलहाल लाखों भक्तों को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...