Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाएंगी महबूबा मुफ्ती, कई अन्य नेता भी करेंगे शिरक्त

July 2, 2026

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाएंगी महबूबा मुफ्ती, कई अन्य नेता भी करेंगे शिरक्त

जम्मू-कश्मीर: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा, जो कई दिनों तक चलेगा। ईरान ने कई भारतीय नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए औपचारिक बुलावा भेजा है। अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक तेहरान, कोम और मशहद शहरों में होंगी।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगी। इस बारे में बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह ईरान जाएंगी। ईरान यात्रा योजना के बारे में पूछे जाने पर महबूबा ने कि हां, इंशा अल्लाह, महबूबा मुफ्ती ईरानी नेतृत्व और वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगी और अंतिम सम्मान देंगी।

कई कश्मीरी नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

ईरान ने PDP प्रमुख के साथ-साथ अन्य कश्मीरी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा है, जिसमें शिया नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, शिया धर्मगुरु और J&K पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान अंसारी, लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख सांसद मोहम्मद हनीफा, शिया धर्मगुरु मसरूर अब्बास अंसारी और आगा सैयद हसन मोसावी अल सफवी शामिल है।

PM मोदी नहीं होंगे शामिल

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था, लेकिन वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की पहले से तय यात्राओं की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगे। भारत का आधिकारिक प्रतिनिधित्व एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल करेगा, जिसमें बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल होंगे।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, BJP के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के सांसद इमरान मसूद और अफजल अंसारी शिरक्त करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें