Site icon Dainik Savera Times

Kashmir घाटी में महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके, 5.2 मापी गई तीव्रता

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में सोमवार को रात करीब नौ बजकर 35 मिनट पर हल्की तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई, जिसका केंद्र उत्तर में अक्षांश 35.45 और पूर्व में देशांतर 74.93 रहा।

श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में कुछ सेकंड के लिए झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके रात 9.35 बजे लद्दाख क्षेत्र के उत्तर में 10 किमी की गहराई में महसूस किए गए। भूकम्प के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Exit mobile version