Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के हल्के झटके

August 17, 2023

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के हल्के झटके

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप से किसी तरह का नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार तड़के 3 बजकर 49 मिनट पर आए भूंकप का केंद्र राजौरी के पहाड़ी इलाकों में था। एनसीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर, 33.33 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.20 डिग्री देशांतर पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें