Site icon Dainik Savera Times

एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में Mini Bus पलटी, दो लोगों की मौत, 12 घायल

राजौरी: जिला राजौरी की तहसील कंडी के केवल इलाके में आज एक मैटाडोर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार दो लोगो की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कंडी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार कोटरंका से बुद्दल की ओर जा रही दुर्घटनाग्रस्त मैटाडोर नंबर जेके11-0836 जैसे ही केवल के पास पहुंची चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से मैटाडोर सड़क मार्ग पर ही पलट गई। लोगों का कहना था कि एक दूसरे के आगे जाने की होड़ में चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से दुर्घटना हुई। जैसे ही मैटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हुई वह केवल स्थानीय लोग पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

मैटाडोर बीच सड़क में ही पलट गई लोगों ने इसे सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला,जिसमें 14 लोग घायल हो गए, जिनको कंडी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां पर दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान शकील अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी केवल बुद्दल और बदर हुसैन पुत्र खान मोहम्मद निवासी कंडी के रूप में हुई है, बीएमओ कंडी डॉक्टर इकबाल मालिक ने बताया कि 14 घायलों को कंडी अस्पताल लाया गया है जिन में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 9 घायलों को जीएमसी राजौरी रैफर किया गया है और तीन घायलों का इलाज कंडी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पुलिस ने भी पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version