Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गढ़ी-मलाड़ क्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़ी गाड़ियां

April 26, 2023

गढ़ी-मलाड़ क्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़ी गाड़ियां

उधमपुर: रैंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गढ़ी मलाड़ क्षेत्र में बीती रात को कुछ शरारती तत्वों द्वारा चार पांच वाहनों व मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस बात की जानकारी आज स्थानीय लोगों ने पत्रकारों को दी जब एक मैटाडोर चालक अपनी मैटाडोर को चलाने आया तो उसने देखा कि मैटाडोर का सामाने वाला शीश पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। इसके अलावा वहां पर लगाए गए अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और दो तीन मोटरसाइकिलों को भी चुराकर एक नाले में दबा दिया गया है।

जैसे-जैसे लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वह अपने वाहनों को ढूंढने के लिए पहुंचे तो देखा कि यहां पर उनकी ओर से वाहनों को लगाया गया था वहां पर कोई भी छोटा व बड़ा वाहन नहीं लगा हुआ था,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं तथा कई वाहनों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और एक नए मोटरसाइकिल को एक नाले में दबा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारवाई शुरू करते हुए वाहनों को ढूंढ निकाला तथा मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने चोरों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें