Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट निलंबित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा सेवाओं का ‘दुरुपयोग’ किए जाने की आशंका के बीच कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया गया है। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार के निर्देश पर पुलवामा जिले के वामपोरा और हुनिपोरा इलाके में पांच नवंबर शाम सात बजे से आठ नवंबर तक 72 घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट डेटा निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा,‘‘यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ऐसी आशंका है कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों, उपद्रवियों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं का दुरुपयोग किया जा सकता है।’’ अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट को निलंबित करने के आदेश की पुष्टि जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने की है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते, उत्तर प्रदेश के एक मजदूर मुकेश कुमार की पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह इस साल घाटी में पहली लक्षित हत्या थी।

Exit mobile version