Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K के लोगों के सपनों को साकार कर रही है मोदी सरकार: पूर्व उपमुख्यमंत्री Kavinder Gupta

April 8, 2023

J&K के लोगों के सपनों को साकार कर रही है मोदी सरकार: पूर्व उपमुख्यमंत्री Kavinder Gupta

जम्मू : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समग्र विकास और समृद्धि सुनिश्चित करके जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यह बात कविन्द्र गुप्ता ने वार्ड संख्या 68 में आने वाले ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू करने के बाद एक सभा को संबोधित करते कही जो पार्टी के स्थापना दिवस के पखवाडेÞ समारोह के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। इसके बाद में कविन्द्र गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने क्षेत्र के सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया।

कविन्द्र ने कहा कि भाजपा ने अपनी मजबूत साख से आज यह साबित कर दिया है कि भारत में लोकतंत्र पूरी तरह से फल-फूल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना उन्हें भाजपा की प्रचुरता के बारे में समझाने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में पार्टी की मजबूत पकड़ बनेगी। वहीं कविन्द्र गुप्ता ने सतवारी मार्केट में ब्लैकटॉपिंग कार्य का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सतवारी क्षेत्र के दुकानदारों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनय गुप्ता, रेखा महाजन जिला अध्यक्ष, पुष्पिंदर सिंह महासचिव, नगरसेवक अनिल कुमार, हरबंस चौधरी उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, नरिंदर कोकी उपाध्यक्ष, शालू महाजन उपाध्यक्ष, भारत भूषण, रंजीत सिंह, मोनू सलाथिया अध्यक्ष जिला भाजयुमो, अजमेर सिंह, दलेर सिंह, अशोक शर्मा, अर्जुन सूरी, सोनू, गगनदीप सिंह, पवन शर्मा, सुल्तान चिब, बंटी चौधरी, दुष्यंत शर्मा, महादेव और सोनू कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें