जम्मू-कश्मीर डेस्क: प्रदेश के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन मोर्टार शेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
ये भी पढे़ं :-
अधिकारियों के अनुसार, दो मोर्टार शेल झांगर के जंगल क्षेत्र में मिले, जबकि एक अन्य शेल नौशेरा सेक्टर के मकरी गांव के सुनसान इलाके से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और सभी तीनों मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
उधर, सांबा जिले के ढाकी नाला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के निशान वाला विमान के आकार का एक गुब्बारा बरामद किया गया। सफेद और हरे रंग का यह गुब्बारा ग्रामीणों को दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के गुब्बारे अक्सर सीमा पार से हवा के जरिए भारतीय क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढे़ं :-

