कटड़ा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पवित्र श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल में पहुंचकर मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दरबार में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे मां वैष्णो देवी के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मां वैष्णो देवी के चरणों में उपस्थित होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

