Site icon Dainik Savera Times

जल्द सामने आएंगे प्रदेश की चारों लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम : Anurag Thakur

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को जिला मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जोल सप्पड में 400 करोड रु पए से मेडिकल कॉलेज मोदी सरकार की देन है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अब यहां पर बैंक खोल कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव आने से पहले विपक्ष हर बार बयान बाजी करता है कभी ईवीएम पर तो कभी इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाता है। चुनाव जीत जाए तो सब ठीक इन्हें लगता है और हार जाएं तो इनको हर जगह खराबी नजर आती है। यह विपक्ष की पुरानी आदत है। प्रदेश की चारों लोकसभाओं के उम्मीदवारों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र चला होने के कारण पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पहले नहीं हो पाई थी, जो अब हो चुकी है इसी तरह के अन्य प्रदेशों की चुनाव समिति कमेटियों की बैठक भी नहीं हो पाई हैं। ऐसे ही सभी राज्यों की चुनाव समितियां की बैठकर हो जाएगी उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और जल्दी ही प्रदेश की चारों लोकसभा के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Exit mobile version