Site icon Dainik Savera Times

जम्मू आधार शिविर से 2484 अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था रवाना

जम्मू। भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बारिश के बीच 2484 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को ‘बम बम भोले’ का जयकारा लगाते हुए श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री 91 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 770 और पहलगाम के लिए 1714 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल साढे चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। बावन दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

Exit mobile version