Site icon Dainik Savera Times

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, कटड़ा जाने वाली विशेष ट्रेन का हुआ विस्तार

Vaishno Devi Train

Vaishno Devi Train

जम्मू कश्मीर डेस्कः यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 का संचालन 27 जनवरी तक बढ़ा दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी।

यह भी पढ़ें:  डोडा में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों की मौत… 9 गंभीर रुप से घायल

ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से कटड़ा के बीच 23 से 26 जनवरी तक चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जबकि ट्रेन संख्या 04082 कटड़ा से नई दिल्ली के बीच 24 से 27 जनवरी तक चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन गुफा में रात्रि दर्शन की सुविधा भी शुरू की गई है। मंगलवार रात 10:30 से 12:30 बजे तथा बुधवार सुबह 10:15 से 12 बजे तक श्रद्धालुओं को गुफा में प्रवेश का अवसर मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर सुख-शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे और नाशिक में महिला मेयर, BMC मेयर का फैसला लॉटरी से हुआ

Exit mobile version