Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में दीर्घकालिक और स्थायी शांति कायम करने के लिए नई पहल की जा रही हैं: डीजीपी

October 19, 2023

जम्मू-कश्मीर में दीर्घकालिक और स्थायी शांति कायम करने के लिए नई पहल की जा रही हैं: डीजीपी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में दीर्घकालिक और स्थायी शांति कायम करने के लिए नई पहली की जा रही हैं। बारामूला जिले के शीरी इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस में भर्ती होने वाले 510 जवानों की पांसिग आउट परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में हालात बेहतर हुए हैं। हम स्थिति को और बेहतर बनाने तथा यहां स्थायी शांति स्थापित करने के लिए नई पहल कर रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में, पुलिस ने अभियान क्षमता निर्माण(ओसीबी) पहल शुरू की है, जिसके तहत थानों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा देने के लिए बेहतर सुविधाओं और उपकरणों से लैस किया गया है। सिंह ने कहा, ओसीबी के तहत, उन क्षेत्रों के 21 थानों को मजबूत बनाया गया है जो कभी आतंकवाद से बेहद प्रभावित थे। उन्हें अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा, इसी तरह, 22 और थानों को आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए नवीनतम और बेहतर उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें