Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

New Year पर श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने नई दिल्ली से चलाई स्पेशल ट्रेन

December 27, 2025

New Year पर श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने नई दिल्ली से चलाई स्पेशल ट्रेन

जम्मू-कश्मीर डेस्कः नववर्ष पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारतीय रेलवे की तरफ से नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगी।

समय सारिणी

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 27 दिसंबर को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 28 दिसंबर को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी

स्पेशल ट्रेन का ठहराव

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते चलाई ट्रेनः उचित सिंघल

इसको लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और स्थानीय लोगों की छुट्टियों को देखते हुए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। ताकि यात्री सही समय पर पहुंच सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें