श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में न्यू बाईपास पर एक नवनिर्मित पुल ढह जाने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुल पूरा होने के कुछ ही देर बाद ढह गया।
घटना में 10 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बारामूला ले जाया गया।
उनमें से एक व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी, जिसे विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर किया गया था। पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

