जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता शादी के दूसरे ही दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पति राजेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें :-
राजेश कुमार ने बताया कि उनकी शादी दो दिन पहले ही हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन सुहागरात की रात उनकी पत्नी सिया देवी बाथरूम जाने का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब सिया नहीं आई, तो राजेश ने बाहर जाकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
इसके बाद राजेश ने घबराकर परिवार के अन्य सदस्यों को भी जगा दिया। परिजनों का कहना है कि शादी के अगले दिन तक सिया बिल्कुल खुश नजर आ रही थी, लेकिन रात में अचानक क्या हुआ, यह समझ नहीं आ रहा।
राजेश का आरोप है कि सिया ने पहले से ही यह योजना बनाई थी और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “अगर सिया को ऐसा ही करना था तो वह पहले ही चली जाती, शादी करके हमारी इज्जत खराब करने की क्या जरूरत थी?”
राजेश के परिजनों का यह भी कहना है कि सिया के परिवार वाले इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह भाग गई है, अब हम उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते। फिलहाल, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सिया की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें :-

