Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

NIA ने म्यांमार के नागरिक को जम्मू से किया गिरफ्तार

November 8, 2023

NIA ने म्यांमार के नागरिक को जम्मू से किया गिरफ्तार

जम्मू : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने बुधवार को यहां भटिंडी इलाके से एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों से संबंध के सिलसिले में पूरे जम्मू-कश्मीर में कई छापे मारे गए। छापे के हिस्से के रूप में म्यांमार के नागरिक को अवैध अप्रवासियों की झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसे पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन और मानव तस्करी से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने कहा, ‘‘छापेमारी जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें