Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Srinagar में एक महीने से अधिक समय के बाद रात का तापमान Freezing Point से ऊपर

December 31, 2022

Srinagar में एक महीने से अधिक समय के बाद रात का तापमान Freezing Point से ऊपर

श्रीनगर: एक महीने से अधिक समय के बाद शनिवार को श्रीनगर में रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बादल छाए रहने के कारण शनिवार को श्रीनगर में एक महीने से अधिक समय के बाद न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।” श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 0.4, पहलगाम में माइनस 9 और गुलमर्ग में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में द्रास का न्यूनतम तापमान माइनस 23.7 और लेह में माइनस 13.6 रहा। जम्मू में 6.1, कटरा में 6.2, बटोटे में 1.4, बनिहाल में 1.2 और भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें