Site icon Dainik Savera Times

लद्दाख में सड़क हादसे में नौ जवानों की मौत

श्रीनगर: लद्दाख में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ सैनिकों की मृत्यु हो गई। यह जानकारी रक्षा अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना लेह जिले के क्यारी शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर हुई। हादसे के समय सेना के तीन वाहनों का एक छोटा काफिला इलाके में जा रहा था।

रक्षा अधिकारियों ने कहा, ‘जब वाहन गहरी खाई में गिरा, तो उसके अंदर सेना के 10 जवान थे।’ उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में नौ सैनिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है।

Exit mobile version