श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से घबराने की आवश्यकता नहीं है। मेहता ने आज यहां विश्व स्वास्थ्य दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि से किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है और यही प्रबल और स्पष्ट संदेश है जो मैं मीडिया के माध्यम से लोगों को देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और अगर इसका समाधान करने के लिए कोई कदम उठाए जाने की आवश्यकता होगी तो उसे सही समय पर उठाया जाएगा।
