Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू हवाई अड्डे से अब सीधे मां वैष्णो देवी भवन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

October 13, 2023

जम्मू हवाई अड्डे से अब सीधे मां वैष्णो देवी भवन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

जम्मू: जम्मू कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू से गुफा मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव दिया है, जो पाइपलाइन में है और शीघ्र प्रारंभ होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने कहा,‘‘जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।‘‘

उन्होंने कहा,‘‘श्राइन बोर्ड ने अपनी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही श्रद्धालुओं लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी।‘’उन्होंने कहा कि दो हेलीकॉप्टर कंपनियां, ग्लोबल वेक्टरा और हिमालयन हेली सर्विसेज जम्मू हवाई अड्डे से सीधे श्री माता वैष्णो देवी भवन तक सेवा प्रदान करेंगी। ये दोनों हेली सेवाएं पहले से ही कटरा से भवन तक सेवाएं दे रही हैं।

श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने यूनीवार्ता से पुष्टि की,‘‘जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा श्राइन बोर्ड द्वारा प्रस्तावित की गई है और हमने सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।‘‘ उन्होंने कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि सेवा जल्द ही तीर्थयात्रियों को लाभान्वित करना शुरू कर देगी लेकिन अभी तक कोई समयसीमा तय नहीं है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें