Site icon Dainik Savera Times

सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए लाएंगे कानून : Ghulam Nabi Azad

श्रीनगरः डेमोक्रेटिक प्रोग्रेस आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के भूमि और नौकरी के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून लाएगी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के जालूरा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना है।

आजाद ने कहा, कि यह बुनियादी लड़ाई है। अन्यथा, वे हमें धमकाते रहेंगे, हमारी जमीनें छीन लेंगे, हमारे घरों पर बुलडोजर चलाते रहेंगे। इसलिए, हमारी अपनी सरकार, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक होना बहुत महत्वपूर्ण है। आजाद ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को जमीन और नौकरी का अधिकार दिलाने के लिए विधानसभा में एक कानून भी बनाएगी।

Exit mobile version