Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के रेडियो कार्यक्रम के 100 संस्करण पूरे होने पर BJP Rajouri Unit ने 410 पोलिंग बूथों पर Mega Events की बनाई योजना

April 26, 2023

PM Modi के रेडियो कार्यक्रम के 100 संस्करण पूरे होने पर BJP Rajouri Unit ने 410 पोलिंग बूथों पर Mega Events की बनाई योजना

राजौरी: पीएम मोदी के रेडियो प्रसारण मन की बात के 30 अप्रैल को अपना 100 वां संस्करण पूरा होने के बाद इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरी दिनेश शर्मा ने भाजपा जिला राजौरी मन की बात कार्यक्र म प्रभारी मंजूर नाइक के साथ संबोधित किया। भाजपा जिला महासचिव रंजीत तारा और आत्म प्रकाश गुप्ता की मंगलवार की सुबह यहां डाक बंगला राजौरी में हुई। दिनेश शर्मा ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्र म की 100वीं कड़ी को विशेष बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की राजौरी इकाई ने एक योजना बनाई है।

शर्मा ने कहा हमने अपने शीर्ष पार्टी नेताओं को बूथ, मंडल और विधानसभा क्षेत्र सौंपे हैं और ये नेता दिन में विभिन्न कार्यक्र मों में भाग लेंगे। दिनेश शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्र म का मुख्य उद्देश्य देश को एक सूत्र में बांधना और सबको साथ लेकर विकास करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जलवायु परिवर्तन, कृषि, कला, संस्कृति और स्वास्थ्य सभी विषयों को शामिल किया और अपने मन की बात कार्यक्र म में हर बार समाज के लिए कुछ नया प्रस्तुत किया ताकि समाज को जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रंजीत तारा ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्र म के जरिए दुनिया की ऐसी शख्सियतों को ढूंढा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दिया, लेकिन उनकी पहचान छिपी रही, आज समाज में ऐसे लोगों को लोग जानते हैं। मंजूर नाइक ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्र म ने खादी, भारतीय खिलौना उद्योग, स्वास्थ्य में स्टार्टअप, आयुष, अंतरिक्ष आदि जैसे उद्योगों पर जबरदस्त प्रभाव दिखाया है। इस मौके पर आत्म प्रकाश गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं और नेताओं से इस आगामी कार्यक्र म को सफल बनाने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें