Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ों से पत्थर गिरने पर एक की मौत, दो घायल

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को वाहनों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दो ट्रकों पर पहाड़ों से पत्थर गिरे। “घटना में जहां एक व्यक्ति की जान चली गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।गौरतलब है कि रामबन जिले में बारिश की वजह से गिरने वाले पत्थर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा खतरा बन गए हैं।

Exit mobile version