Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुंछ हमले में आतंकियों को पनाह देने वाला हिरासत में

April 27, 2023

पुंछ हमले में आतंकियों को पनाह देने वाला हिरासत में

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को शरण देने वाले स्थानीय व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों की तलाश के दौरान सुरक्षा बलों ने निसार अहमद नाम के एक स्थानीय व्यक्ति का पता लगाया और हिरासत में लिया। उसने 20 अप्रैल को हमले को अंजाम देने से पहले दो महीने से अधिक समय तक आतंकवादियों को शरण दी थी। आतंकवादियों ने पुंछ जिले के भाटा धुरियान क्षेत्र में घात लगाकर एक वाहन पर हमला किया था। हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और एक गंभीर रूप से घायल हो गया थ।

मारे गए जवानों के हथियार लेकर आतंकी फरार हो गए थे।जैश-ए-मुहम्मद के एक कम ज्ञात आतंकी संगठन ने खुद को पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट बताते हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। “तलाशी अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए 50 लोगों से पूछताछ के बाद आतंकवादी का सुराग मिला।” सूत्रों ने कहा, “पूछताछ के बाद, नासिर अहमद ने कबूल किया कि उसने सेना के जवानों पर हमले से पहले दो महीने से अधिक समय तक आतंकवादियों को शरण दी थी।” सेना के उधमपुर मुख्यालय उत्तरी कमान के जनरल आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को दूसरी बार तलाशी अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें