Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ONGC ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए 100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल किए स्थापित

June 29, 2024

ONGC ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए 100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल किए स्थापित

जम्मू: ओएनजीसी ने कश्मीर में अमरनाथ के दो बेस कैंप में 100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल स्थापित किए हैं। कंपनी ने कहा है कि वार्षिक यात्रा के बाद भी ये सुविधाएं चालू रहेंगी। अमरनाथ तीर्थयात्रा 52 दिनों तक चलती है और यह 19 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा दो रास्तों से की जाती है।

पहला रास्ता पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान से और दूसरा रास्ता 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग से शुरू होता है।ओएनजीसी ने कहा कि उसने क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर यह पहल की है।

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को समझते हुए उसने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अनंतनाग में बालटाल और चंदनवारी-पहलगाम में स्थायी अस्पतालों का निर्माण किया है। इनमें से प्रत्येक अस्पताल 100 बिस्तरों, चिकित्सा कर्मचारियों के लिए आवास सुविधाओं और गहन देखभाल इकाइयों से सुसज्जित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें