Site icon Dainik Savera Times

India ही दुनिया को शांति, समृद्धि की ओर ले जाएगा: Mohan Bhagwat

जम्मू: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक (आरएसएस प्रमुख) डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि केवल भारत ही दुनिया को शांति और समृद्धि की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास समृद्ध मूल्य हैं जो समृद्धि ला सकते हैं, डॉ भागवत ने जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा,“हमारे पास ऐसे मूल्य हैं जिनके माध्यम से हम सभी को समृद्ध बना सकते हैं और यह मौजूदा परिदृश्य की आवश्यकता है। सनातन धर्म का उत्थान ही भारत का उत्थान है। धर्म सभी को जोड़ता है, संतुलन बनाता है और सभी भारतीय परंपराएँ धर्म पर आधारित हैं,”।

Exit mobile version