Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तापमान

January 15, 2023

Kashmir में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तापमान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पर्यटक स्थल पहलगाम में रविवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने और 19 से 21 जनवरी तक मुख्य रुप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर 23-24 जनवरी के दौरान मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और ऊंचे इलाकों में मध्यम हिमपात की संभावना है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रविवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले की रात शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम की इस अवधि के दौरान पर्यटन स्थल के लिए तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम था। इस साल पहलगाम में दो जनवरी को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में शनिवार को सीजन का सबसे कम तापमान शून्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के बाद मामूली सुधार हुआ और रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम की इस अवधि के दौरान उत्तरी कश्मीर में घास के मैदान की घाटी के लिए तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था। सीजन की इस अवधि में यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि सीमावर्ती कश्मीर जिले कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें