Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में कामयाब नहीं हो पाया पाकिस्तान तो अब जम्मू में बढ़ा रहा गतिविधियां : पूर्व डीजीपी

July 16, 2024

कश्मीर में कामयाब नहीं हो पाया पाकिस्तान तो अब जम्मू में बढ़ा रहा गतिविधियां : पूर्व डीजीपी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी कुलदीप हुड्डा ने जम्मू में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व डीजीपी कुलदीप हुड्डा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, ‘‘पाकिस्तान का मिशन क्लियर है। वह अब जम्मू में गतिविधियों को बढ़ाना चाहता है, क्योंकि पाकिस्तान कश्मीर में कामयाब नहीं हो पाया।’’ उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कश्मीर में पाकिस्तान का सफाया हो गया और इसलिए अब वैसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां पर सुरक्षाबलों की कमी है। आमतौर पर जिन क्षेत्रों में शांति रही है, अब वहां आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे सेना का ध्यान जम्मू में बढ़ रही आतंकी घटनाओं की ओर जाए, जिससे वह कश्मीर में दोबारा आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके।

पूर्व डीजीपी कुलदीप हुड्डा ने घुसपैठ की घटनाओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए घुसपैठ को रोकने के लिए प्रयास किया जाए, चाहे टेक्निकल या ह्यूमन सप्लीमेंट की जरूरत है, ऐसी सभी चीजों की मदद ली जाए। पाकिस्तान को डील करने के तरीकों में तबदीली लाने की जरूरत है, क्योंकि वह पिछली घटनाओं से सबक लेने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उरी हमले के बाद भारत की ओर से सजर्किल स्ट्राइक की गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान खामोश बैठ गया था। मगर अब उसने अपना एजेंडा दोबारा शुरू किया है। इसलिए अब और भी जरूरी हो जाता है कि भारत उनके खिलाफ एक्शन ले। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की जो कोशिश की जारी है, उन्हें नाकाम किया जाए।’’

बता दें कि जम्मू के डोडा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार शाम करीब 7.45 बजे उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

डोडा जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां माना जाता है कि आतंकवादी गुरिल्ला युद्ध की नीति अपना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें