Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K में PM के विकास में बाधा डालने की कोशिश में पाकिस्तान: Tarun Chugh

April 22, 2023

J&K में PM के विकास में बाधा डालने की कोशिश में पाकिस्तान: Tarun Chugh

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरु ण चुग ने आज कहा कि पाकिस्तान आईएसआई के नापाक मंसूबे जम्मू-कश्मीर में कभी सफल नहीं होंगे, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति और विकास के रास्ते की ओर देखना शुरू कर दिया है। राजौरी के पास कल आतंकवादी हमले में सेना के पांच जवानों के शहीद होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चुग ने कहा कि देश के लिए उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इन पांच जवानों में चार जवान पंजाब के लाल थे, पंजाब को शहीद जवानों पर हमेशा गर्व रहेगा।

चुग ने कहा कि इस जघन्य अपराध में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरा देश भारतीय सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि देता है और हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने प्रगति और विकास के एक नए युग में प्रवेश किया है ऐसी स्थिति पाकिस्तान स्थित विध्वंसक तत्वों के लिए असहज हो गया है। चुग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास को बाधित करने के आईएसआई के मंसूबों को निर्णायक रूप से पराजित किया जाएगा, क्योंकि यह आतंकवादियों द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई है, जिसे पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें