Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का नापाक हरकत, नौगाम सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

February 21, 2026

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का नापाक हरकत, नौगाम सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर डेस्कः कुपवाड़ा जिला के नौगाम सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। अधिकारियों के अनुसार, PoK स्थित चौकियों से छोटे हथियारों के जरिए भारतीय चौकियों पर फायरिंग की गई।

ये भी देखें :-

गोलीबारी के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और कुछ ही समय बाद फायरिंग थम गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जवान या नागरिक हताहत नहीं हुआ। इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और पुलिस-सेना की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में निगरानी तेज कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि इस संघर्षविराम उल्लंघन के पीछे पाकिस्तान की किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसमें आतंकियों की घुसपैठ भी शामिल हो सकती है। इसी आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित घुसपैठ को रोका जा सके।

पुलिस और सेना ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है तथा अफवाहों से दूर रहने को कहा है। सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें