Site icon Dainik Savera Times

जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू: पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा गुरुवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण संघर्षविराम उल्लंघन के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने करारा जवाब दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बीएसएफ ने कहा, ‘आज रात लगभग 8 बजे पाक रेंजरों ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। गोलीबारी अभी भी जारी है।‘

10 दिनों से भी कम समय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से संघर्षविराम समझौते के बाद सीमाओं पर अपेक्षाकृत शांति है, हालांकि घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं, जिन्हें नाकाम कर दिया गया है, जबकि ड्रोन का उपयोग करके आतंकवादियों के लिए हथियार गिराने के कई मामले भी सामने आए हैं।

Exit mobile version