Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में बुलेवार्ड रोड पर एक कार में रहस्यमय विस्फोट से दहशत

April 2, 2023

श्रीनगर में बुलेवार्ड रोड पर एक कार में रहस्यमय विस्फोट से दहशत

श्रीनगर: श्रीनगर में प्रसिद्ध डल झील के पास बुलेवार्ड रोड पर एक वाहन में रविवार को एक रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका फैशनेबल बुलेवार्ड रोड पर होंडा सिटी के पिछले हिस्से में हुआ। वाहन में क्रालसंगरी निशात निवासी एक बुजुर्ग दंपति श्रीमती और हफीजुल्लाह भट सवार थे। सूत्रों ने कहा कि हालांकि, दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया विस्फोट किसी उपकरण की खराबी की वजह हुआ होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें