Site icon Dainik Savera Times

Jammu Railway Station पर दुर्घटनावश गोली चलने से यात्री घायल

जम्मू: जम्मू रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर के समय संतरी पोस्ट पर तैनात कर्मी से दुर्घटनावश गोली चलने से एक यात्री घायल हो गया। उसे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब रेलवे स्टेशन पर रोजमर्रा की तरह यात्रियों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया। आवाज सुनकर जीआरपी के जवान जब मौके पर पहुंचे तो जांच करने पर पाया कि गोली जीआरपी कर्मी की राइफल से दुर्घटनावश चली थी। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version