Site icon Dainik Savera Times

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हजरतबल में ईद की नमाज अदा की

जम्मू: पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में दरगाह हजरतबल में ईद की नमाज अदा की। महबूबा ने इस बात पर अफसोस जताया कि लोगों को जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गई। ‘यह एक ऐतिहासिक मस्जिद है और कश्मीर में इसका बड़ा महत्व है। लोगों को हर मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति का प्रतीक है और तपस्या, भाईचारे, करु णा और साझा करने की खुशी की भावना का प्रतीक है। उनके साथ पूर्व मंत्री आसिया नक्काश, पूर्व विधायक अंजुम फाजिली और राज्य सचिव आरिफ लैगारू और अन्य लोग थे।

Exit mobile version