श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति होने के बाद शांति स्थापित हुई है। शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास मां शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कही। किशनगंगा नदी के तट पर टीटवाल में स्थित इस मंदिर का निर्माण पीओके में शारदापीठ मंदिर की सदियों पुरानी तीर्थयात्रा को पुनर्जीवित करने के लिए किया गया है।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि मंदिर खुलने के साथ ही कश्मीर घाटी और जम्मू एक बार फिर से अपनी पुरानी सभ्यता और परंपराओं की ओर वापस लौट रहे हैं। उन्होंने दावा किया,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। कश्मीर घाटी और जम्मू एक बार फिर अपनी पुरानी परंपराओं, सभ्यता और गंगा-जमुनी तहजीब की ओर वापस लौट रहे हैं।” शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू कश्मीर का सामाजिक और आर्थिक रूपान्तरण करने वाली प्रतिबद्धता के अनुरुप ही सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत 123 चिन्हित स्थलों पर जीर्णोद्धार और मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसमें कई मंदिर और सूफी स्थल शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...