Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP की नीतियों से प्रभावित लोगों ने ग्रहण की Party की सदस्यता

April 8, 2023

AAP की नीतियों से प्रभावित लोगों ने ग्रहण की Party की सदस्यता

जम्मू: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गांधी नगर इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के डॉक्टर्स विंग के संगठन मंत्री डा. राजेंद्र थापा, ओमप्रकाश खजूरिया, दीक्षित गुप्ता, योगिता शर्मा, संतोष लबरू,मेहना, हरभजन सिंह, सुरेश बंगोत्रा,जयेश गुप्ता, संदीप शर्मा, अनिता चौधरी, राजकुमार निश्चल व अन्य नेताओं ने गोल मार्केट इलाके में स्टाल लगाकर राहगीरों को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया और जिन लोगों ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की उन्हें सदस्यता दिलवाई।

आप नेताओं ने लोगों को बताया कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के हित के लिए काम करती है। बाकी सरकारी जहां लोगों पर भारी भरकम टैक्स लगाकर उनकी आर्थिक हालत को खराब करती है और समाज का ध्रुवीकरण करती हैं आम आदमी पार्टी केवल मुद्दों की राजनीति करती है। अगर जम्मू कश्मीर में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो यहां पर भी लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुμत में उपलब्ध करवाई जाएंगी और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें