Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में एक्सीडेंट: पुंछ में बेकाबू होकर पलटी मिनी बस, 10 लोग घायल

Fatehabad accident

Fatehabad accident

जम्मू कश्मीर डेस्कः गुरुवार को पुंछ के मंडी के पुलिस पोस्ट क्षेत्र के अंतर्गत एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह एक मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई, जिससे चकरू इलाके में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक, हादसे में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, और भर्ती लोगों को सिर्फ़ मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

ये भी देखें :- सोनीपत में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

डॉ. रुबीना ने बताया कि यह हादसा सुबह-सुबह हुआ और 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. रुबीना ने कहा कि यह हादसा सुबह-सुबह हुआ, और 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है, और उनकी हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है; सिर्फ़ मामूली चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें :- Health: सर्दियों में चेहरे को रूखापन, मुंहासे और इंफेक्शन से बचाए टी-ट्री ऑयल

Exit mobile version