Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं: PM मोदी

September 28, 2024

जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं: PM मोदी

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘‘भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद’’ से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं। मोदी ने यहां एमएएम स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव ने जम्मू के लोगों को अगली सरकार तय करने का ऐतिहासिक अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और भाजपा को चुनना चाहिए। मोदी ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में दो चरणों में भारी मतदान हुआ।

यह तय है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।’’ पिछले एक पखवाड़े में मोदी की यह तीसरी जम्मू कश्मीर यात्रा और चौथी चुनावी रैली है। उन्होंने पहले चरण के चुनाव से चार दिन पहले 14 सितंबर को डोडा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था और दूसरे चरण के चुनाव से पहले 19 सितंबर को श्रीनगर और कटरा में दो अन्य रैलियां की थीं। तीसरे चरण में सात जिलों की अंतिम 40 विधानसभा सीट (जम्मू क्षेत्र में 24 और कश्मीर में 16) के लिए जोर-शोर से जारी प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें